Kushinagar News: ड्रोन सर्वे में धनउगाही की शिकायत, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के टेकुआटार गांव निवासी वीर बहादुर राव की तत्कालीन लेखपाल पर ड्रोन सर्वे के दौरान धनउगाही किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कसया ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में सीओ कसया और संयुक्त निदेशक अभियोजन, कुशीनगर समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। एसडीएम कार्यालय से 22 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर तत्कालीन लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पर ड्रोन सर्वे के दौरान धनउगाही किए जाने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर अब मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। समिति की बैठक 29 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे एसडीएम कार्यालय कसया में होगी। इसमें शिकायतकर्ता वीर बहादुर राव औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.