कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सोमवार क़ो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने निरीक्षण किया। विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य, एमडीएम, शौचालय, स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामी पाए जाने पर संबंधित क़ो सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।सबसे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कसया का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भारी जल जमाव की समस्या मिली। जिसपर संबंधितों क़ो जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिए। छात्रों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Mau News: पंचायत भवन में मिली खामी, सचिव का वेतन रोकने का आदेश तत्पश्चात वह...