कुशीनगर, सितम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के पडरौना में ऐतिहासिक डोल मेले के दौरान सोमवार की सुबह करीब 6 बजे डीजे की ट्राली से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने की वजह से आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद डोल जुलूस में शामिल अन्य आयोजकों ने डीजे को बंद करा दिया। शहर के छावनी मोहल्ले के निवासी गोपाल जायसवाल का 22 वर्षीय पुत्र प्रशांत जायसवाल छावनी वाले डोल जुलूस के साथ शामिल हुआ था। रविवार की पूरी रात वह डीजे वाली ट्रॉली पर चढ़कर मेले में घूमता रहा। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे शहर के धर्मशाला रोड पर डोल जुलूस पहुंचा था, जहां कई अखाड़ों के डोल जुलूस आए थे। इसी दौरान नीचे लटक रहे तार में प्रशां...