कुशीनगर, सितम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बायपास मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे के रूप में हुई है। वह सेवरही थाने में तैनात थे। मूल रूप से बस्ती जनपद के भानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर कटवटिया के ग्राम नाथूपुर के रहने वाले थे। सेवरही थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडेय अपनी बाइक से पडरौना डोल मेला ड्यूटी पर आए थे। ड्यूटी पूरी कर सोमवार को दोपहर बाद सेवरही जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में ठोकर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौतहादसे का कारण हादसे की ए...