कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले के मूक बधिर क्रिकेट खिलाड़ी आकाश सैनी का चयन उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर डेफ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक गुजरात के सूरत में आयोजित होगी। आकाश के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव आशीष बाजपेयी के अनुसार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम का चयन पूरा हो गया है। टीम की कमान सुल्तानपुर के आकाश सिंह को सौंपी गई है। आगरा के संदीप कुमार मुख्य कोच और कानपुर के आशीष बाजपेयी कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह भी पढ़ें- उप्र डेफ क्रिकेट टीम का हुआ चयन टीम में कुशीनगर के आकाश सैनी के जिले के मूक बधिर खिला...