कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के डुमरी स्वागी पट्टी गांव में ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव में वर्तमान में सिर्फ एक सफाई कर्मी तैनात है, जिससे पूरे गांव की नियमित सफाई संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी अधिक होने के बावजूद पर्याप्त सफाई कर्मी न होने से साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित रहती है। समय-समय पर सफाई कर्मियों के स्थानांतरण के कारण भी व्यवस्था और खराब हो जाती है। ग्रामीण नेहाल, एकरामुल्लाह, नईम, संजय, अभिमन्यु, कमलेश, रमेश और गुड्डू समेत अन्य लोगों ने गांव में दो और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की है। ग्राम पंचायत के प्रशासक सतीश गुप्ता ने कहा कि आबादी के...