Kushinagar News: डीपीआरओ की जांच में अंत्योष्टि भवन में मिली खामियां, जारी करेंगे नोटिस
कुशीनगर, जुलाई 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के भेड़िहारी जंगल गांव में बन रहे अंत्येष्टि भवन पहली ही बारिश में धंसने को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार के अंक में उद्घाटन से पहले धंसा अंत्येष्टि भवन, ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका असर यह हुआ कि मंगलवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी खुद मौके पर पहुंचे और अंत्योष्टि भवन की गहनता जांच की। उन्हें कुछ खामियां भी मिलीं, जिस आधार पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।निर्माणाधीन भवन की दीवार, फर्श, शौचालय और आसपास का हिस्सा धंसने से नाराज ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.