Kushinagar News: डीएम ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा प्रचार रथ को किया रवाना
कुशीनगर, नवम्बर 18 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी संजय चौहान ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। जिले में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा।कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें यातायात नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण होती हैं। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- Meerut News: सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें : डीएम थोड़ी सी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.