Kushinagar News: डीएम ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। डीएम संजय चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर जनपद कुशीनगर के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में डीएम ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, समृद्धि एवं खुशहाली का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं उल्लास के साथ मनाएं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं तथा आतिशबाजी के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: दीपावली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.