कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बड़ी गंडक नदी का डिस्चार्ज घटने के बावजूद एपी तटबंध के अहिरौली दान क्षेत्र में नदी का दबाव कम नहीं हो रहा है। तटबंध के किमी 13.200 से 14.500 के बीच नदी की धारा सीधे तटबंध से टकरा रही है। बैकरोलिंग के कारण लगातार कटान हो रहा है, जिससे एप्रन के लांच होने का खतरा बना हुआ है। खैरखुटा और नोनिया पट्टी के सामने नदी तटबंध से सटकर बह रही है। इससे आसपास की आबादी की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बाढ़ खंड विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य जारी है।एपी तटबंध के जवही दयाल के पास कटान के बाद तटबंध टूटने की घटना के तीन-चार दिन बाद से ही गंडक के डिस्चार्ज में कमी आने लगी थी। इसके बावजूद नदी की धारा का रुख अहिरौली दान के खैरखुटा और नोनिया पट्टी की ओर बना हुआ है। जलस्त...