कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पेंशनरों की सुविधा के लिए भारत सरकार के पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से एक से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस सुविधा से पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने बताया कि पेंशनर आधार और मोबाइल नंबर की सहायता से उमंग एप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड कर सर्विस में जीवन प्रमाण-पत्र विकल्प खोजना होगा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 28 से शुरू होगा वित्तीय समावेशन अभियान, सात जनवरी तक लगेंगे ...