Kushinagar News: डायलिसिस वार्ड में अर्थिंग की खामियां हुईं दूर
कुशीनगर, अगस्त 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस वार्ड में बिजली आपूर्ति से जुड़ी अर्थिंग की समस्या आखिरकार दूर कर दी गई। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 13 अगस्त को 'डायलिसिस विभाग में अर्थिंग की समस्या से एक मशीन जली' के शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद बिजली विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गई। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था की जांच की और खामियों को दूर किया।
बिजली आपूर्ति संबंधी चिंताएँ मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस विभाग में पिछले दिनों से ट्रांसफॉर्मर से उपकरणों में अर्थिंग आने की शिकायत सामने आई थी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी अर्थिंग आने से डायलिसिस मशीनों और अन्य उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ था। इसी दौरान एक डायलिसिस मशीन भी जल गई थी। मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.