Kushinagar News: डायलिसिस की क्षमता होगी दोगुनी, 20 नई मशीनें पहुंचीं, पैनल बोर्ड का इंतजार
कुशीनगर, जुलाई 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस विभाग में मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। विभाग में 20 नई डायलिसिस मशीनें पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ 400 एम्पीयर क्षमता के पैनल बोर्ड के आने का इंतजार किया जा रहा है। पैनल बोर्ड स्थापित होते ही नई मशीनों का इंस्टॉलेशन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या 40 हो जाएगी और तीन शिफ्टों में मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा। इससे लंबे समय से प्रतीक्षा सूची में चल रहे मरीजों को भी समय पर उपचार मिलने की उम्मीद है।
डायलिसिस सेवा का विस्तार मेडिकल कॉलेज में साल 2018 में डायलिसिस की शुरुआत 10 मशीनों के साथ की गई थी। समय के साथ किडनी रोगियों की संख्या बढ़ने लगी तो मशीनों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई। इसके बावजूद मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.