Kushinagar News: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो छात्राओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर
कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: तरया सुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना गेट के समीप सोमवार की सुबह 9 बजे स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सुबह नंदनी कुशवाहा पुत्री अवधेश कुशवाहा उम्र 18 व रोशनी कुशवाहा पुत्री राधा किशुन उम्र 17 निवासी तरयासुजान हंसराज कोड़रा साइकिल से तरयासुजान नेहरू इंटर कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही दोनों थाना गेट के समीप पहुंचीं थी कि तरयासुजान की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नंदनी सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का अगला पहिया उसकी कमर पर चढ़ गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.