कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के हाटा-दोराची मार्ग पर नाले के पास ट्रांसफार्मर के समीप शनिवार को 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 24 निवासी सूरज मद्धेशिया (24) पुत्र जयप्रकाश मद्धेशिया के रूप में हुई।

शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास युवक का शव पड़ा देखा, तो मौके पर भीड़ जुट गई। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका फिलहाल पता नहीं चल सका ...