कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार कुशीनगर में किया गया। इसमें अतिथियों की मौजूदगी में पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में धीरेंद्र मोहन सहाय एडवोकेट (अध्यक्ष), मनोज कुमार सिंह (महामंत्री), अशोक कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), विनोद सिंह, ओमप्रकाश यादव (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), शैलेश मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव एवं रितेश राय (उपमंत्री), अमित कुमार श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) तथा स्नेहल गुप्ता (आय-व्यय निरीक्षक)आदि शामिल रहे। संरक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्य...