कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे फिल्म की किल्लत से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मांग के बावजूद जिम्मेदार समय से एक्सरे फिल्म उपलब्ध नहीं करा सके। मंगलवार से शुरू हुई कमी शुक्रवार तक इस कदर बढ़ गई कि मेडिकोलीगल और सामान्य एक्सरे की जांच पूरी तरह ठप हो गई। जांच कराने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को निराश होकर लौटना पड़ा। खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में जांच की सुविधा होने के बावजूद फिल्म के अभाव में मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने की सलाह दी जा रही है।

एक्सरे फिल्म की कमी से जांच ठप मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज हड्डी, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों का एक्सरे कराने पहुंचते हैं। दुर्घटना और मारपीट के मामलों में मेडिकोलीगल एक...