कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के भेड़िहारी टोला में शनिवार की सुबह जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर 55 वर्षीय अधेड़ मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे प्रधान और पुलिस के समझाने तथा राजस्व विभाग से बात कराने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जमीन के सीमांकन के बाद भी जारी था विवाद कटाई भरपुरवा के भेड़िहारी टोला निवासी नंदलाल पाल की साढ़े चार कट्ठा जमीन को लेकर परमा पाल से विवाद चल रहा है। नंदलाल के आवेदन पर बीते रविवार को राजस्व टीम ने भूमि ...