Kushinagar News: टाउन फीडर से सप्लाई की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने किया जेई का घेराव
कुशीनगर, सितम्बर 16 -- Kushinagar News: हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 16 सरोजनी नगर मोतीपाकड़ के बिजली उपभोक्ताओं का सुबह गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ता सभासद प्रतिनिधि हरिनाथ सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र हाटा पहुंचकर जेई का घेराव कर दिये। मंगलवार की शाम से ही टाउन क्षेत्र की आपूर्ति शुरू करने के आश्वासन पर उपभोक्ताओं ने घेराव समाप्त किया।
विद्युत सप्लाई की समस्या मोतीपाकड़ गांव नगर पालिका के गठन के साथ ही नगर क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। लेकिन अभी भी वहां की विद्युत सप्लाई पहले की तरह ग्रामीण क्षेत्र के पड़री फीडर से हो रही है। इससे आये दिन लोकल फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। रात में लगातार 4 से 6 घंटे तक रोस्टिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.