कुशीनगर, अगस्त 24 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कसया थाने की पुलिस ने रविवार को झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के 07 मोबाइल बरामद करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी बरामद की है।कसया थाने की पुलिस ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत झपट्टामारी के मुकदमा का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों में शामिल अभिषेक कुमार पुत्र बृजा मुखिया व चुम्मन कुमार पुत्र भरत बिन्द निवासी सिसवा मंगलपुर थाना श्रीनगर जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार को फोरलेन के गोपालगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा अभियुक्तों के कब्जे से झपट्टामारी किये गये 07 मोबाइल अलग अलग कम्पनी के बरामद की है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक को...