कुशीनगर, सितम्बर 13 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने शनिवार बौद्ध स्थली कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर बुद्धा पार्किंग, वेडिंग जोन, चिल्ड्रेन पार्क सहित बुद्धा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्थाएं सुधार कराने के निर्देश दिए। पर्यटक सूचना केंद्र बंद मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जतायी और केंद्र को तत्काल चालू कराने का निर्देशित किया ताकि आने वाले पर्यटकों को दर्शन स्थली, भ्रमण स्थलों की जानकारी सुचारु रूप से मिल सके।

निरीक्षण एवं सुधार के निर्देश उन्होंने बुद्धा पार्किंग के समीप वेडिंग जोन का निरीक्षण किया और परिसर की साफ-सफाई कराने तथा टूटे फर्श की मरम्मत कराने का निर्देश दिए। दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग कर...