Kushinagar News: जेसीबी से पुश्तैनी मकान गिराने का आरोप
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महादनपुर सिहुलिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई पर रात में जेसीबी मशीन से पुश्तैनी मकान गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी अशोक तिवारी पुत्र स्व. शीतल तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सपरिवार कप्तानगंज कस्बे में रहते हैं। आरोप है कि बीते 11 अक्तूबर की रात उनके छोटे भाई ने गांव में स्थित उनके पुश्तैनी मकान को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। सुबह गांव के लोगों से मकान गिराए जाने की जानकारी मिली तो वह तत्काल गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अपने छोटे भाई से मकान गिराने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर भाई ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जो करना है, कर लेना। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.