कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों, नगर पालिका और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव लिए। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी और यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया के प्रतिष्ठान पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए कुछ सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने तथा व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था विकसित करने का सुझाव सामने आया। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों के सहयोग से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी से नियमों के पालन और प्रश...