कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बडी गंडक नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में पहुंचने से कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी खड्डा रेता क्षेत्र के विंध्याचलपुर में फसलों का कटान कर रही है, जिसको लेकर किसान भयभीत हैं। वहीं छितौनी तटबंध के भैसहा गेज पर नदी चेतावनी बिन्दु 95 सेमी के सापेक्ष 94.74 सेमी नीचे है।नदी के डिस्चार्ज में 24 हजार क्यूसेक की कमी आई है। वहीं नदी का डिस्चार्ज घटने से छितौनी बांध के ठोकर नंबर दो व तीन के समीप पानी में डूबे किसानों के फसलों पर कटान का खतरा बढ गया है, जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। रेता क्षेत्र के विंध्याचलपुर में नदी ने फसलों का कटान करना शुरु कर दिया है। किसानों का कहना है कि नदी कटान इसी तरह करती रही तो उनका खेत नदी में विलीन हो जाएगा। किसान संतोष राय, बिकाऊ राजभर, लालू साहनी, नगीना...