कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र के महुअवा देवरिया गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण धान और सब्जियों की फसलें सड़ने लगी हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने महुअवा के पूर्वी टोले स्थित फोरलेन पुल के नीचे से पानी निकासी का रास्ता बनाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पूर्वी टोले में भारत पेट्रोल पंप, बीजेएस स्कूल के किनारे तथा पीएन नेशनल स्कूल के उत्तर स्थित खेतों में बारिश का पानी भर गया है। निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से पानी खेतों में ही ठहर गया है। इससे फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।किसानों का कह...