Kushinagar News: जलजमाव से राहगीर और दुकानदार परेशान
कुशीनगर, सितम्बर 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के कोटवा बाजार चौराहे पर जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से बाजार की रौनक प्रभावित हो रही है। मंगलवार दोपहर बाद आई हल्कि बारिश के बाद जनता इंटर कालेज से लेकर नहर चौराहे तक सड़क पर पानी भर जाने से स्कूली बच्चो और राहगीरों को पानी में होकर जाना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के बाद कई घंटों तक पानी जमा रहता है। इससे ग्राहकों को आने में दिक्कतों से दुकानदारी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों ने बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग की है, जिससे बरसात का पानी सड़क पर जमा नही हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.