कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- Godda News: खेरैया में जलजमाव, महज 20 फीट अधूरे नाला निर्माण ने बढ़ाई मुसीबत ब्लॉक के चिरईहवा गांव स्थित हरख नारायन टोला में करीब दो सौ मीटर मेन सड़क पर जल जमाव की स्थित बने रहने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार किो पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जल जमाव से आये दिन आने जाने वाले लोग गिर कर घायल होते हैं। बरसात के दिनों में बच्चे इस रास्ते स्कूल नहीं जा पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।जल जमाव की समस्या हरख नारायन टोला के मेन सड़क पर शिवनाथ कुशवाहा के घर से सोहन प्रसाद के घर तक करीब दो सौ मीटर तक सड़क पर हर समय जलजमाव की स्थित बनी रहती है। सड़क पूरी...