कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरी श्रीराम के श्रीजम टोले में जलजमाव की समस्या से करीब दो सौ की आबादी परेशान है। लंबे समय से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि टोले में जगह-जगह नालियां टूट गई हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रास्तों पर महीनों से गंदा पानी जमा है। इससे लोगों का घरों से निकलना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि टोले के कई लोग खांसी, वायरल फीवर और टायफाइड जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में जलजमाव और गंदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई ह...