Kushinagar News: जलकुंभी से पटे पोखरे की सफाई कराने की मांग
कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही ब्लॉक के बसडीला बुजुर्ग गांव स्थित छठ पोखरे की स्थिति इन दिनों बदहाल है। पोखरे का अधिकांश हिस्सा जलकुंभी से पटा हुआ है। पानी भी गंदा है और घाट के आसपास कचरा बिखरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि छठ पर्व के दौरान इसी पोखरे पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। आगामी छठ पर्व को देखते हुए ग्रामीणों ने पोखरे की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते जलकुंभी और कचरे की सफाई नहीं कराई गई तो पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से पोखरे की जलकुंभी हटाने, कचरे की सफाई कराने तथा घाट को व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.