Kushinagar News: जर्जर सड़क क़ो लेकर मुख्यमंत्री को दिया पत्रक, शीघ्र निर्माण के निर्देश
कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया नगर के कसया -देवरिया मुख्य मार्ग काफी जर्जर और बदहाल है। इस मार्ग पर आवागमन में लोगों क़ो भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक देकर मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की है।नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंथ अवैद्यनाथ नगर सिसवा महंथ निवासी रमेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री से गोरखनाथ मंदिर स्थित कैंप कार्यालय पर मिले और ज्ञापन सौंपकर बताया कि कसया ओवरब्रिज से बनवारी टोला तक कुल पांच किमी मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। अधिकारियों और जिम्मेदारों को लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो रहा है। जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.