कुशीनगर, जुलाई 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के नरकटिया गांव में तीन दशक पूर्व बना पंचायत भवन अब जर्जर हो गया है और छत टपकने से उसका प्लास्टर टूट कर गिर रहा है, जिससे पंचायत भवन में लगे इनवर्टर बैटरी आदि खराब हो रहे हैं। तेज बारिस होने पर इस जर्जर हो चुके पंचायत भवन में बैठने से भी ग्रामीण कतराते हैं। इससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण उमेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, जयप्रकाश आदि का कहना है कि छत जर्जर होने से बरसात होने पर पानी टपकता है। उसका प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इस जगह नया पंचायत भवन बनाया जाना आवश्यक है। प्रधान उमा देवी ने कहा कि इसके मरम्मत कराने के लिए आकलन तैयार किया जा रहा है और यहां नया भवन बनाने के लिए डीपीआरओ से मिलकर नए भवन बनाने के लिए प्रस्ताव दूंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...