Kushinagar News: जर्जर नाली व सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के महुअवा देवरिया गांव के भगत टोला में जर्जर नाली और सड़क पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। गांव निवासी रुस्तम अंसारी, आनन्द कुमार मोर्या, क्यामदीन, सुरेन्द्र गुप्ता, कृष्णा कुमार वर्मा आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव में राम प्रसाद मौर्य के घर के सामने से गुजरने वाली नाली जर्जर हो गई है, जिससे नाली का पानी सड़क पर बहने से रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.