कुशीनगर, सितम्बर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता झांसे में लेकर 25 डिस्मिल जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद रुपया न देने और मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी सुनील गुप्त ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार उसकी 25 डिस्मिल जमीन की रजिस्ट्री हेतिमपुर के कुछ लोगों ने अपने झांसे में लेकर बैनामा करा लिया है। आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। रुपये मांगने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुनील गुप्त ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में लिखा है कि पिछले 3 जुलाई तथा 12 अगस्त को हाटा कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से उक्त मामले की जांच कर अपने जमीन का र...