Kushinagar News: जमानत पर सुनवाई में देरी से नाराज अधिवक्ताओं का धरना
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज तहसील में शांति भंग के आरोपियों की जमानत पर सोमवार देर शाम तक सुनवाई नहीं होने से अधिवक्ता नाराज हो गए। एसडीएम कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए।बार संघ तमकुहीराज के महामंत्री अमरनाथ सिंह एडवोकेट की अगुवाई में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर जमानत प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल बनाने समेत तमाम आरोप लगाए।इस दौरान अशोक पांडेय, संतोष गुप्ता, गब्बर यादव, संतोष खरवार, शुभम राव, पंकज मिश्रा, हरेंद्र भारती, अजय कुमार, अजय यादव, आलोक उपाध्याय, शिशिर श्रीवास्तव, चंद्रशेखर आर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.