Kushinagar News: जनसमस्या के निस्तारण को प्रशासन पहुंचेगा आपके द्वार : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
कुशीनगर, सितम्बर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब अधिकारी व कर्मचारी खुद अलग-अलग गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर मौके पर तत्काल निस्तारण करेंगे। हाटा तहसील के नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने यह बातें कहीं। आगे कहा कि प्रशासन आपके द्वार योजना शीघ्र शुरू की जाएगी, जिसके लिये गांव वार रोस्टर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए रोस्टर के अनुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीडीओ, पूर्ति विभाग व विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी पंचायत भवनों, स्कूलों आदि पर शिविर लगाएंगे।इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना और मौके पर ही न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.