कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के परसौना बुजुर्ग, महुई बुजुर्ग, भरवलिया, नरकटिया समेत आसपास के गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खेतों में खुलेआम घूम रहे पशु धान, गन्ना समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि जैसे ही उन्हें खेतों में छुट्टा पशुओं के घुसने की जानकारी मिलती है, वे उन्हें भगाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कई बार पशु खेत से निकलने के बजाय किसानों की ओर ही दौड़ पड़ते हैं, जिससे भय का माहौल बना रहता है। पशु एक खेत से निकलकर दूसरे खेत में पहुंच जाते हैं और फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाते रहते हैं। किसान सुदर्शन चौधरी, रामबदन चौधरी, संतोष चौधरी, कमलेश सिंह, विपिन पटेल, रामप्रवेश और उमेश तिवारी सह...