Kushinagar News: छितौनी तटबंध के पास नदी का कटान तेज, चेतावनी बिंदु से ऊपर आई गंडक
कुशीनगर, सितम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज रविवार को भी 1.29 लाख क्यूसेक पर बना रहा। छितौनी तटबंध के भैंसहा गेज पर नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष दो सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके बावजूद नदी छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर तीन के समीप स्पर ए पर कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से बचाव कार्य जारी है। पिछले पांच दिनों से वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज घट-बढ़ रहा है। इससे खड्डा रेता क्षेत्र के शिवपुर, मरिचहवा, नारायनपुर सहित महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा आदि गांवों के ग्रामीणों में भय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गंडक चेतावनी बिंदु के पार, तटबंध के पास नदी की कटान तेज शनिवार को नदी का डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक था, जो रविवार को भी इसी स्तर पर बना रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.