Kushinagar News: छात्रों ने जागरूकता अभियान चलाते हुए बनाया रंगोली
कुशीनगर, नवम्बर 16 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर नगर के धुरिया मार्ग स्थित आशा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों की निगरानी में व्यापक स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न छठ घाटों एवं धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।इस अभियान के अंतर्गत नगर के श्रीराम जानकी मठ, शिव मन्दिर गांधी चौक, आंबेडकर नगर (भरौली) पोखरे स्थित शिव मंदिर, तेतरिया, टीचर कॉलोनी, कुशीनगर नौका विहार, कुशीनगर ओवरब्रिज, रामाभार स्थित आदि घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं छात्राओं ने आकर्षक एवं पारंपरिक रंगोलियां बनाकर घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा दिया। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.