Kushinagar News: छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन और सत्यापन की समय-सारिणी घोषित
कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुयश कुमार दुबे ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान के लिए आवेदन, सत्यापन और डाटा लॉक की प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पूरी की जाएगी। समय-सारिणी के अनुसार, विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर तय की गई है। नवीनीकरण के आवेदन की हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर और नए विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है। विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.