कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में फागुछापर से नुनिया पट्टी तक बन रही करीब एक किलोमीटर सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। लगभग छह लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने के साथ ही इसकी ऊपरी परत उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने लगाए मानकों की अनदेखी के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया गया। उनका कहना है कि इस्टीमेट में 20 एमएम गिट्टी का प्रावधान होने के बावजूद मौके पर इससे छोटे आकार की गिट्टी डाली गई। मौके पर गिट्टी की माप करन...