कुशीनगर, नवम्बर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजार सजने लगे हैं। छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए इस बार बाजार में देश के अलग-अलग राज्यों से फल व पूजन सामग्री मंगाई गई है। असम का अनानास, नागपुर का संतरा, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश का नारियल, रांची व ओडिशा की गंजी तथा कश्मीर के सेब की खूब मांग है। बाजार में छठ पूजा की तैयारियां शुरू होने के साथ ही फलों की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। वहीं कपड़े की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: देश के हर अंचल के फलों से महक रही महेवा मंडी विभिन्न राज्यों से पहुंचे फल थोक फल विक्रेता सुरेश प्रसाद, प्रेम चौरसिया, मुकेश कुमार शाह, मनीष कुमार शाह, प्यारेलाल चौरसिया, मुक्तार अंसारी और अरमान ने बताया कि छठ पर्व को देख...