Kushinagar News: चौराखास में पहली महिला थानेदार, पंकज बने पडरौना कोतवाल
कुशीनगर, नवम्बर 28 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए चार थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदला है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को कोतवाली पडरौना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं महिला निरीक्षक अर्चना को चौराखास, उपनिरीक्षक चंदन कुमार सिंह को कुबेरस्थान व उपनिरीक्षक शैलेंद्र मिश्र को हनुमानगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले से 21 निरीक्षकों के गैरजनपद तबादले के बाद रिक्त हुए पदों पर यह तैनाती की गई है।
नए थानेदारों की तैनाती एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना बनाया है। वह गोरखपुर से स्थानांतरित होकर कुशीनगर आए थे। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/मिशन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.