कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद।एसओ धीरेंद्र राय के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस ने एक वर्ष पूर्व चोरी किए गए इनवर्टर और बैटरी के साथ-साथ चोरी में प्रयुक्त बाइक को बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है lकप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी गए दो बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी कर कुल तीन अभियुक्तों अजय कुशवाहा पुत्र दीनानाथ कुशवाहा निवासी चन्दरपुर टोला बौलिया थाना रामकोला, बब्लू यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी विशुनपुरा थाना कोतवाली पडरौना तथा मुकेश यादव पुत्र रामायन यादव निवासी डम्मर छपरा परोरहा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली ...