Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार
कुशीनगर, अगस्त 19 -- Kushinagar News: पडरौना। खड्डा थाने की पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। खड्डा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से चोरी की एक बाइक के साथ अभियुक्त नुर आलम उर्फ आलम अंसारी पुत्र करमुल्लाह अंसारी निवासी बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त नुर आलम उर्फ आलम अंसारी आपराधिक इतिहास है। उसपर महाराजगंज व कुशीनगर जिले में दस मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप सिंह, दरोगा दिग्विजय सिंह, शशांक शेखर राय, सिपाही अजीत कुमार प्रजापति व कपिल सरोज आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.