Kushinagar News: चेक बाउंस के लंबित मामलों के लिये 21 को लगेगी विशेष लोक अदालत
कुशीनगर, नवम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। चेक बाउंस के मामलों में मुकदमेबाजी का सामना कर रहे लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनआई एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य एनआई एक्ट के लंबित वादों का आपसी सहमति से त्वरित व सुलभ निस्तारण कराना है। इसके माध्यम से वादकारियों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अनावश्यक खर्च से बचने का अवसर मिलेगा। साथ ही दोनों पक्ष आपसी बातचीत व सहमति के आधार पर अपने विवादों का समाधान कर सकेंगे।उन्होंने यह भी पढ़ें- Munger News: लोक अदालतों के प्रति जागरूकता के लिए निकला रथ, गांव-गांव पहुंचाएगा कानूनी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.