कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना के निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर त्वरित समाधान की पहल की है। सांसद की पहल के बाद रेलवे प्रशासन ने अंडरपास में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान तीन सप्ताह के भीतर करने का आश्वासन दिया है।

जलभराव की समस्या पर सांसद ने की पहल पिछले कुछ समय से पडरौना में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में जलभराव की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। लोगों ने इस समस्या से राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए रास सांसद ने तत्काल रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के उच्चाधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत...