Kushinagar News: चार महीने बाद भी अधूरा पड़ा पुल, किसानों की बढ़ी परेशानी
कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के पटेरिया आबादकारी गांव के सरेह में विधायक निधि योजना के तहत चार महीने पहले शुरू कराया गया पुल का निर्माण अब तक अधूरा पड़ा है। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में खेतों तक पहुंचने और कृषि उपज की ढुलाई करने में किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
अधूरे पुल से किसानों की परेशानी पुल का निर्माण किसानों की सुविधा के लिए कराया जा रहा है, लेकिन काम अधूरा होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि पुल नहीं बनने से खेतों तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, धान और गन्ने की फसल को खेतों से बाहर निकालना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। रास्ते की समस्या के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपज की ढुलाई करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.