Kushinagar News: चार दिन से खत्म है हेपेटाइटिस-बी की दवा, मरीजों की बढ़ी चिंता
कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस-बी के मरीजों को दी जाने वाली दवा टेनोफोविर-300 एमजी पिछले चार दिनों से पूरी तरह खत्म हो गई है। दवा उपलब्ध नहीं होने से नियमित इलाज पर निर्भर मरीजों की चिंता बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में इस दवा पर करीब 150 पंजीकृत मरीजों का उपचार चल रहा है। दवा समाप्त होने के बाद मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
दवा की आपूर्ति की स्थिति मेडिकल कॉलेज को यह दवा सीएमओ कार्यालय के अंतर्गत संचालित सीएमएसडी (सेंट्रल मेडिकल स्टोर डिपो) से उपलब्ध कराई जाती है। दवा का स्टॉक खत्म होने से पहले ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिमांड भेज दी गई थी, लेकिन अब तक नई खेप नहीं पहुंच सकी है। इससे मरीजों की नियमित दवा बाधित होने लगी है। सूत्रों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.