कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के महुआडीह लौगरापुर चौराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल हो गई है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और राहगीरों के साथ साइकिल व बाइक सवारों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय सहित अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लो...