कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में अहिरौलीदान बांध के चैनपट्टी के पास टूटने से पूरा अहिरौलीदान गांव जलमग्न है। गांव के 22 टोलों के सभी घरों में पानी भर गया है। लोगों का सारा सामान डूब गया है और कई परिवार सुरक्षित स्थानों और बांध पर शरण लेकर जीवन बीता रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि चारों तरफ पानी होने के बाद भी लोग पीने के शुद्ध पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।अहिरौलीदान के डीह टोला, छितौनी, लोकनहा, खैरखुटा, हरि टोला, चिरैया नगर, नुनिया पट्टी, चमरटोली, अहिरौलीदान खास, खलवा छितौनी, शिव मंदिर टोला, अहिरौलीदान ढाला सहित कुल 22 टोलों की लगभग 15 हजार की आबादी इस समय भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्रामीणों में शिवनाथ सिंह, खलिसटर सिंह, राजनाथ सिंह, साहब सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश इ...